कवर लेटर नौकरी के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभाता है। यह खुद को, अपनी स्किल्स को और किसी खास कंपनी में रुचि जताने का असरदार तरीका है। अक्सर यही पहला दस्तावेज़ होता है जिसे पढ़कर हायरिंग मैनेजर तय करता है कि आपका रिज़्यूम और बाकी उपलब्धियां देखने लायक हैं या नहीं। ऐसे में एक प्रोफेशनल लेकिन पर्सनल टच वाला कवर लेटर बहुत काम आता है।
Canva के फ्री कवर लेटर टेम्पलेट की मदद से आप अपनी पहली छाप को मज़बूत बना सकते हैं। सबसे पहले एक ऐसा कवर लेटर फॉर्मेट चुनिए जो आपकी पर्सनैलिटी और आपकी इंडस्ट्री के हिसाब से सबसे अच्छा लगे। चाहे आप क्रिएटिव एजेंसी में अप्लाई कर रहे हों या फिर किसी कॉर्पोरेट रोल के लिए, आप हर माहौल में प्रोफेशनल नज़र आ सकते हैं। हमारे एडिटेबल टेम्पलेट्स में शॉर्ट सैंपल पहले से मौजूद होते हैं जिससे आपको शुरुआत से सबकुछ टाइप नहीं करना पड़ता।
जैसे ही आपको समझ आ जाए कि आपका कवर लेटर कैसा दिखना चाहिए, अपना पसंदीदा टेम्पलेट चुनिए और उसे अपने हिसाब से पर्सनलाइज़ करना शुरू कर दीजिए। Canva के डैशबोर्ड से सीधे अपना लेटर ड्राफ्ट कर सकते हैं या फिर अपने नोट्स से कॉपी पेस्ट कर दीजिए। हमारे पास कई ऐसे स्टाइलिश लेकिन सुलझे हुए फॉन्ट्स हैं जिनमें से आप अपनी पसंद का चुन सकते हैं। अपने नाम के साथ एक सिंपल लेकिन इम्प्रेसिव लेटरहेड जोड़कर एक एक्स्ट्रा टच दीजिए। Canva के शेप और लाइन टूल्स को एक्सप्लोर कीजिए जिनमें आप बेसिक कलर भी भर सकते हैं। दिए गए प्लेसहोल्डर में अपने कॉन्टैक्ट डिटेल्स डालना न भूलें।
जैसे ही एडिटिंग पूरी हो जाए, आप अपना फ्री कवर लेटर PDF फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसे शेयर करने लायक लिंक या इमेज फॉर्मेट में एक्सपोर्ट कर सकते हैं। टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं क्योंकि आपकी फाइल Canva अकाउंट में सेव रहती है जिससे आप किसी भी वक्त उसी टेम्पलेट से एक नया cover letter in Hindi बना सकते हैं। आप हर कंपनी के लिए अलग अलग वर्ज़न बनाकर उन्हें कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। आपका कवर लेटर फॉर्मेट स्टैंडर्ड लेटर साइज में होगा जिससे आप इसे प्रिंट करके अपने रिज़्यूमे के साथ आसानी से अटैच कर सकते हैं।
आपका ड्रीम इंटरव्यू अब ज़्यादा दूर नहीं है। Canva के टेम्पलेट्स से बना आपका प्रोफेशनल रिज़्यूमे और कवर लेटर ही वो कदम हो सकते हैं जो आपको आपकी पसंदीदा जॉब तक पहुंचा दें।